मंगलौर  : राजकीय महाविद्यालय मंगलौर  की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का अन्तिम दिन स्वयं सेवियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिझौली की साफ-सफाई की गई आस-पास के क्षेत्र (सड़क) आदि को स्वच्छ बनाया गया। पेड़ों की क्यारियों में पानी दिया गया साथ ही समापन समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गयी। करीब दो बजे महाविद्यालय प्राचार्या एवं अन्य प्राध्यापकगण शिविर के समापन सत्र में उपस्थित हुए। समापन मंच का संचालन स्वयंसेवी संजना द्वारा किया गया।

सत्र के मुख्य अतिथि मौ. एहसान प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बिझोली ब्लॉक नारसन रहे। बच्चों द्वारा तैयार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें नृत्य गायन, कविता, समूह गीत एवं स्वयं सेवियो द्वारा अपने अनुभव साझा किये गये। मुख्य अतिथि द्वारा स्वयंसेवीयों का मार्गदर्शन किया गया और आत्मविश्वास और सहायता के महत्व को बताया गया। महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ताओ द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि मो. अहसान ने स्वयंसेवियो को प्रेरित करते हुए कहा आप सभी स्वयं सेवी के कंधो पर देश का बहुत बड़ा भार है इसलिए आपको हमेशा देश की सेवा में तत्पर रहना है। इसके पश्चात रचना ढींगरा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि योग के द्वारा स्वयं सेवी हमेशा कैसे अपने शरीर को मजबूत बना सकते है। उन्होंने शुद्ध विचार रखने के लिए स्वयंसेवीयो को प्रेरित किया।

अन्त में प्राचार्य के अध्यक्षीय सम्बोधन के पश्चात महाविद्यालय की एनएसएस. इकाई के समापन दिवस की घोषणा की गयी प्रसन्नतापूर्ण वातावरण में नये संकल्प के साथ सभी स्वयं सेवीयों द्वारा एन. एस. एस. का लक्ष्य गीत गाया गया।और पुनः मिलने के संकल्प के साथ विदाई हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. अनुराग, डॉ. कलिका काले, गीता जोशी, रोहित एवं सभी स्वयंसेवियी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *