हरिद्वार, 6 जनवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने नाबालिक महिला हाकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

आरोपी भानुप्रकाश पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी वार्ड नं. 6 टनकपुर जिला चंपावत का रहने वाला है। उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को रोशनाबाद स्पोर्टस स्टेडियम में कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में शामिल एक नाबालिक महिला हाकी खिलाड़ी ने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगया था। नाबालिक महिला खिलाड़ी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कोच भानुप्रकाश के खिलाफ पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया था।

*आरोपी कोच की नौकरी खत्म, सर्टिफिकेट भी होंगे वापस करने की अनुशंसा*

– *खेल मंत्री रेखा आर्या ने दुष्कर्म पीड़िता हॉकी खिलाड़ी से मुलाकात की*

– *पीड़िता के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया*

रोशनाबाद 6 जनवरी । हरिद्वार के रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गयी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है। इसके अलावा विभाग साई को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को विभिन्न संस्था द्वारा जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा । खेल मंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके । खेल मंत्री रेखा आर्या ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *