गोपेश्वर (चमोली) चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक होटल व्यवसायी को  ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसना भारी पड़ गया पुलिस ने व्यवसायी के विरूध कार्रवाई करते हुए 10 हजार का चालान दिया। 

कर्णप्रयाग कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देश पर आपरेशन लगाम के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, होटलों तथा ढाबों में अवैध रूप से शराब पीनेपिलाने वालों के विरूद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग के दौरान कर्णप्रयाग बाजार एक होटल में बिना किसी वैध लाइसेंस या आवश्यक कागजात के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए होटल संचालक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत ₹10 हजार का चालान किया गया है। इसके अलावार होटल में शराब पी रहे दो अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध भी चालानी कार्रवाइ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *