लैंसडाउन । अभ्युदय परिवार ने शुक्रवार को असनखेत शाखा का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुन्नी चौहान, उपाध्यक्ष मीनाक्षी देवी, संगीता रावत, कोषाध्यक्ष सोनिया रावत, बीना रावत, सचिव सीता देवी, सोनू देवी व संरक्षक कुसुम रावत, सुमन लता को चुना गया । बैठक की अध्यक्षता शान्ति गुसाईं ने की । इस अवसर पर संयोजित भावना वर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को शहरी क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा का विकास करना है। अभ्युदय परिवार ने अभी तक पालकोट, जयहरीखाल, डेरियाखाल में अपनी इकाई का गठन कर लिया है। शीध्र ही बस्वार, गोयू, जड़याना, धौलखेत में इकाई गठित करेगा। इस अवसर पर सविता रावत, सरोज रावत, शान्ति गुसाईं ने अपने विचार रखे । इस अवसर पर नीलम, सोनिया, हेमलता, देवेश्वरी, वीरा देवी, शकुन्तला देवी, शोभा देवी, वन्दना देवी, सन्तोषी देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शान्ति गुसाईं ने किया ।
