अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के हवाई जहाज का डॉक्टर के हॉस्टल पर होगा प्लेन क्रैश जिसमें पूर्व चीफ मिनिस्टर विजय रुपाणी भी एयर इंडिया की फ्लाइट में थे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद 242 लोगों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद बड़ी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो गई। उड़ान संख्या AI171, लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी और इसे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (पंजीकरण VT-ANB) द्वारा संचालित किया जा रहा था। विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।
