अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के टाटिक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया है। इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकरी के अनुसार घायलों में कार चला रहे शिक्षक और उसमें सवार स्कूल के बच्चे घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिली की आज सुबह टाटिक रोड अल्मोड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। जिसमें स्कूल के बच्चे सवार है। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकालकर सकुशल रेस्क्यू करते हुए उपचार के लिए एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुचाया गया।

घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें गंभीर रुप से घायल 1 बच्चे को ICU में भर्ती किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों पीयूष पलानी, दक्ष नैनवाल, मयंक पाली, दीपांशु आर्य, आयुष आर्य, नेहा आर्य व लीला आर्य को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खैरदा पौधार गांव ले जा रहे थे। इस दौरान वाहन कार टाटिक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार बच्चे व वाहन चालक ( शिक्षक) घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *