देहरादून : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस OBCआयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा अपने बेटे शिवा वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव पास आते-आते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। बता दें लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के करीब छह हजार से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिसके बाद से कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुड़की सहित कई जनपदों के कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई है। सभी नेताओं का कहना है कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने ये फैसला लिया है।

2024 Lok Sabha elections

 

2024 Lok Sabha elections

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *