हरिद्वार।कल ही उत्तराखंड सरकार की तरफ से मीडिया में बड़े बड़े विज्ञापन दिये गए हैं कि जलसंचय , जीवन संचय के।परन्तु इसके उलट कुंभ मेला क्षेत्र में जल की किस तरह से बर्बादी हो रही हैं

इसकी कहानी बयां करने के लिए यह एक उदाहरण ही काफी हैं।यह फोटो जिसमें से ओवरफ्लो होकर पानी का रिसाव लगातार हो रहा है यादव घाट के पास की है।वैसे भी अगर हम सिर्फ कनखल की बात करें तो देश रक्षक तिराहे से लेकर बाबा रामदेव की पुलिया तक ही 5जगहों पर पानी की लीकेज हो रही हैं। परन्तु अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
