भाजपा के ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार बहादराबाद थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। यहां भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एक भाजपा नेत्री ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद हाईकोर्ट द्वारा पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने आज विधायक के खिलाफ बहादराबाद थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि मई माह में ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर को एक अश्लील वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का मामला सामने आया था। रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक महिला नेत्री सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया है कि अब उसी महिला नेत्री की शिकायत पर व हाईकोर्ट के निर्देशों पर पुलिस द्वारा भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गयाा है
