हरिद्वार। पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता अमरीश कुमार का रात निधन हो गया है। उनके निधन से उनके चाहने वालों को बहुत बड़ा झटका लगा है। हरिद्वार में उन्हें भाई जी के नाम से पहचाना जाता था, पूर्व विधायक आज इस दुनिया को अलविदा कह गए , उनका राजनीतिक जीवन मे एक लंबा इतिहास रहा है , अपने साथियों के लिए मर मिटने वाले अम्बरीष कुमार उत्तर प्रदेश विधान सभा मे सर्व श्रेष्ठ विधायक का भी पुरुस्कार प्राप्त कर चुके है, अमरीश कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे।

उनके करीबी राजन मेहता ने बताया कि पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे और लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भी भर्ती रह चुके थे । देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली, आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *