आज उत्तराखण्ड विधान सभा की कार्य सूची में झबरेड़ा के विधायक, देशराज कर्णवाल ‘‘चमार साहब‘‘ द्वारा लगातार पूर्व की भॉंति इस बार भी विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश की समस्याओं को उठाते हुए रिकॉर्ड स्थापित किया गया और आज 27/08/2021 की कार्यसूची में उल्लेखित कुल 5 याचिकाओं में सभी 5 याचिकाऐं झबरेड़ा विधायक, देशराज कर्णवाल की हैं, जिसका आज उनके द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी प्रकार कुल 4 संकल्पों के प्रस्तुतीकरण में 01 संकल्प का प्रस्तुतीकरण भी आज झबरेड़ा विधायक द्वारा किया गया, इस प्रकार कुल 25 संकल्पों में से आज झबरेड़ा विधायक के 07 संकल्पों पर चर्चा जारी है, इसी प्रकार नियम-105 के कुल 3 प्रस्तावों में से 01 प्रस्ताव का झबरेड़ा विधायक द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया, तथा इसी क्रम में नियम 105 के कुल 18 प्रस्ताव में से 08 प्रस्ताव विधायक देशराज कर्णवाल के हैं, जिन पर चर्चा जारी है, और सबसे बड़ी बात यह रही है कि विधान सभा की कार्य सूची में नियम 54 के कुल 14 सूचनाओं पर चर्चा जारी है, वह 14 की 14 सूचनाएं झबरेड़ा विधायक देषराज कर्णवाल की हैं, विधान सभा की कार्यसूची में तारांकित कुल प्रशन 17 हैं, उनमें से 03 प्रश्न झबरेड़ा विधायक देषराज कर्णवाल के गन्ने की बकायेदारी को लेकर अर्थात किसानों से सम्बन्धित है, इसी प्रकार अतारांकित प्रष्नों में से 12 प्रष्न झबरेड़ा विधायक के हैं, आज की कार्यसूची में मद संख्या-79 में से 35की संख्या झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के नाम हैं, इसी प्रकार कुल (तारांकित अतारांकित) 73 प्रश्नों में से कुल 15 प्रश्न झबरेड़ा विधायक के हैं, यदि हम षुरू से लेकर अब तक के कार्यकाल की और विधान सभा की कार्यवाही की बात करें तो झबरेड़ा विधायक द्वारा सर्वाधिक याचिकाऐं/तारांकित एवं अतारांकित प्रष्न सर्वाधिक नियम 105 के प्रस्ताव, सर्वाधिक नियम-54 की सूचनाएं तथा सर्वाधिक संकल्प (असरकारी) लगाकर पुरूस्थापित प्रथम रिकार्ड को बरकरार रखा गया। आज की कार्यसूची में भी यह स्पश्ट होता है कि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा सदन के कार्य एवं दायित्वों का भरपूर/लगातार निश्पादन किया जा रहा है, इसलिए झबरेड़ा विधायक का कई प्रदेशों में सम्मान भी हुआ और क्षेत्र में भी लगातार क्षेत्र के प्रहरी के रूप में उनके कार्य को सहारा जा रहा है। आज दिनॉंक 27-08-2021 को अपने तारॉंकित प्रष्न संख्या-02 व 05 में अनुपूरक सवालों के माध्यम से मा0 गन्ना मंत्री श्री यतीशवरानंद जी से पूछा कि इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी व लक्सर चीनी मिल पर 231.45 करोड़ के बकाया धनराषि के सापेक्ष सरकार द्वारा क्या गन्ना मिल मालिकों के विरूद्ध आर0सी0 जारी की गयी, और आर0सी0 के सापेक्ष मिल की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क कर किसानो के बकाया धनराषि दिलाई जाय, और इकबालपुर के मिल मालिक को गिरफ्तार कर 14 दिन की राजस्व न्यायिक हिरासत में रखा जाये, जिससे गन्ना मिल द्वारा किसानों के 2017-18, 2018-19 व 2019-20 की बकाया धनराषि को दिलाया जा सके।
जिसके जबाब में मा0 गन्ना मंत्री जी ने द्वारा मा0 उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका के चर्चा करते हुए आश्वासन दिया गया कि न्यायालय के निर्णयांनुसार किसानों कि बकाया धनराषि का भुगतान सीघ्र किया जायेगा।
तदोपरान्त मा0 विधायक जी द्वारा अनुपूरक सवाल द्वारा पूछा गया कि मा0 उच्च न्यायालय का कोई ऐसा आदेश नहीं है, जिससे गन्ना मिल मालिक की गिरफ्तारी पर रोक हो या ऐसा करने के लिए सरकार को निर्देशित किया गया हो।
