आज हरिद्वार के एक होटल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ प्रेस की गई है जिसमें कहा गया है कि मैं जब भी हरिद्वार आता हूं ऊर्जा से भर जाता हूं

निष्ठा और आस्था का केंद्र देवभूमि चारधाम यहां पहले से ही थे लेकिन अब बीजेपी सरकार पांचवा धाम बनाने जा रही है अपने शूरवीर सैनिकों के सम्मान में यह धाम बनेगा जनरल बिपिन रावत जी के नाम से रखा जाएगा लेकिन मुझे आश्चर्य कांग्रेस की नीति पर है पहले तो विपिन रावत जी को कांग्रेस सड़क का गुंडा कहती थी अब उनके कट आउट लगा कर घूम रहे हैं पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया अब राम राम जप रहे हैं राहुल गांधी जी माथे पर तिलक लगा रहे हैं और जनेऊ पहन रहे हैं प्रियंका जी गंगा स्नान कर रही है मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह राम राम जप रहे है रहे हैं और कमल नाथ हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ रहे हैं अजीब हालत हो गई है कांग्रेश की कहती कुछ है और करती कुछ है यहां चर्चा कर रही है चार धाम चार काम को लेकर मैं तो हैरत में रह गया हूं जो चार काम गिना रहे हैं और 5 लाख परिवारों को 40 हजार देने की बात कर रहे हैं ऐसे ही कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ राजस्थान और पंजाब में कितने परिवारों को में इनकी सरकार द्वारा ₹40 हजार दिए जा रहे हैं इसी प्रकार 4 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है राजस्थान पंजाब और छत्तीसगढ़ में कितने परिवारों को रोजगार दिया गया इस प्रकार के के आरोप बीजेपी द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *