जिला मजिस्ट्रेट /अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार श्री रविशंकर द्वारा अवगत कराया गया है कि मकर सक्रांति का पर्व दिनांक 14 जनवरी 2021 को होना प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत जनपद हरिद्वार में अत्याधिक संख्या में यात्रियों श्रद्धालुओं के आने की संभावना होने के कारण संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाता है बचाव हेतु निम्न शर्तों का यात्री श्रद्धालु को पालन करना होगा जिन श्रद्धालुओं के पास 5 दिवस पूर्व rt-pcr विधि द्वारा कोविड परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना होगा 65 वर्ष से अधिक आयु एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों गर्भवती महिलाओं तथा 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को यह सलाह दी जाती है

कि अति आवश्यक स्वास्थ्य कारणों को छोड़कर मकर संक्रांति स्नान पर्व में सम्मिलित ना हो तथा अपने घर पर ही रहे, जहां पर भी यात्री श्रद्धालु रात्रि विश्राम करते हैं होटल धर्मशाला आदि वहां पर व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जाए संक्रमण होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों 7055258800, 1077 टोल फ्री नंबर पर सूचना दी जाए यात्रियों और श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग तथा सैनिटाइजेशन का प्रयोग किया जाना आवश्यक होगा दुकानों होटल धर्मशाला व्यापारिक संस्थान आदि के संबंध में दिनांक 25-11 – 2020 को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 29 – 11 – 2020 को उत्तराखंड शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देशों एस ओ पी का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना होगा कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु राज्य सरकार द्वारा तथा भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों व विभिन्न संबंधित एस ओ पी का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *