लैंसडौन । आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के छात्र -छात्राओं ने देश प्रेम एवं तिरंगे के सम्मान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली निकाली। स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल बैंड एवं एनसीसी कैडेट के साथ मार्च पास्ट करते हुए नगरवासियों को तिरंगे के गौरव एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, भारत माता की जय के नारों के साथ कहा कि हमें आजादी का एवं अपने तिरंगे का महत्व समझना चाहिए । साथ ही नगर वासियों को हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। जिससे उनके हृदय में देशप्रेम की असीम भावना का संचार रहे ।
यह रैली गांधी चौक लैंसडौन से होते हुए ऐतिहासिक शताब्दी द्वार पर पहुंची जहां पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम कमांडेंट जीआरआरसी द्वारा रैली को संबोधित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के देश भक्ति के जज्बे को सरहाते हुए हमें अपनी आजादी का महत्व समझना चाहिए और आजादी का पर्व हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। तत्पश्चात विद्यार्थियों को स्कूल मैनेजमेंट की तरफ़ से जलपान करवाया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेन्द्र दत्त सुंद्रियाल ने मैनेजमेंट का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि तिरंगा देश के बलिदानियों का, उनके संघर्ष का, उनके त्याग का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय का प्रथम कर्तव्य है।
