कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सोमवार सुबह विधानसभा कोटद्वार के किशनपुरी में डेल टेक्नोलॉजी इंडिया और भारत सरकार के  सोलर कम्युनिटी हब वैन का रिबन काटकर शुभारंभ किया । डेल टेक्नोलॉजी इंडिया और कॉमन सर्विस सेंटर ने स्कूली बच्चों को, महिलाओं को और अन्य सभी लोगो को डिजिटल इंडिया और साइबर क्राइम से बचाव, डिजिटल शिक्षा, कोडिंग, कंप्यूटर नॉलेज जैसी शिक्षा हेतु सोलर वैन चलाई जा रही है जिसमे डिजिटल तरह से उन्हे शिक्षा दी जायेगी। यह लर्निंग लिंक्स वैन जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान करेगा, जो स्वचालित डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा और कोडिंग शिक्षण सामग्री से सुसज्जित हैं। यह वैन कोटद्वार के चौराहों, शिक्षण संस्थानों, स्कूलों में चलाई जाएगी जिसमे स्कूलों में 6 से 12 और उसके ऊपर के बच्चो को इसकी शिक्षा दी जायेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान वैन संचालित करने वाले अधिकारियों को कोटद्वार के प्रत्येक स्कूलों में जाने और सभी को साइबर सुरक्षा जैसी शिक्षा देने को कहा, साथ ही उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के ऑफिस से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए और कोटद्वार के लोगो, बच्चों के पास हर दिन यह वैन केसे कार्य करेगी उसके लिए पूरा प्लान बनाने को कहा । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वैन ई-गवर्नमेंट सेवा केंद्र के रूप में भी काम करेंगी और समुदायों को डिजिटल इंडिया पहल से परिचित कराएंगी। व्यक्तिगत रूप से सीखने के माध्यम से, पाठ्यक्रम छात्रों को पाठ्यक्रम पूरा होने पर सीएससी से एक डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान करेगा । इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, वीरेंद्र भारद्वाज, कुबेर जलाल, गणेश केस्टवाल, अनिल गौड़, कैलाश खुल्बे, विनोद धूलिया,अनिता गौड़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *