कोटद्वार। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम टीम ने वार्ड नंबर- 4, गिवंई स्रोत का निरीक्षण कर क्षेत्र के लोगों को डेंगू से निपटने और रोकथाम की जानकारी दी । लोगों को बताया गया कि आसपास बरसात का पानी जमा न होने दें। घरों में कूलर व गमलों में भी पानी नहीं जमा होना चाहिए। पानी की टंकी का ढक्कन बंद रखें ताकि डेंगू का लार्वा न पनपने पाए। इसके अलावा निगम की टीम ने विभिन्न गलियों में स्प्रे मशीन द्वारा एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया गया। निरीक्षण के दौरान नौ घरों में गमलों में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर एंटी लार्वा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास चारों तरफ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के अलावा सहायक नगर आयुक्त चन्द्रशेखर शर्मा, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार व परमीत कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक महेंद्र, विनोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *