जयहरीखाल : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो डॉ. एल आर राजवंशी द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। 
प्राचार्य द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया और सभी उपस्थित सभी प्राध्यापकों/ शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों   ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संगोष्ठी का “डॉ. अंबेडकर के विचार: समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय” विषय पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरुण कुमार सहायक प्राध्यापक वाणिज्य द्वारा किया गया । आयोजिय संगोष्ठी में डॉ. द्विवेदी, डॉ. एस.पी. मधवाल, डॉ. वसीम अहमद, और डॉ गुंजन आर्या ने अपने अपने विचार रखे ,उपस्थित अन्य प्राध्यापकों ने  भी डॉ. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला।  
उपस्थित छात्र /छात्रों ने भी अपने विचार साझा किए और डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर चर्चा की। 12 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका परिणाम भी जारी किया गया। डॉ. अंबेडकर के जीवन, संविधान निर्माण और सामाजिक सुधारों पर आधारित प्रश्नों का सफल आयोजन किया गया।  
प्राचार्य डॉ. ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के शिक्षा दर्शन और सामाजिक न्याय के प्रति उनके संघर्ष को याद किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कमल कुमार, डॉ वी के सैनी, डॉ श्रद्धा भारती ,डॉ शहजाद, डॉ प्रीति रावत, डॉ शिप्रा, डॉ नेहा शर्मा, डॉ डी एस चौहान, डॉ दुर्गा रजक, डॉ विक्रम सिंह,सहायक कर्मचारी अनिल सिंह,रूप सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *