उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): जिला मुख्यालय स्थित पालिका परिसर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजित मुख्य समारोह में पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर ने माल्यार्पण करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में पैदा हुए पं. पंत हमारे गौरव का प्रतीक हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर हमें अपने देश व समाज की प्रगति में आगे बढकर योगदान करना चाहिए। आजादी के आंदोलन में पं. पंत की अग्रणी भूमिका, उनके जीवन संघर्ष और त्याग का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनका राजनैतिक एवं प्रशासनिक कौशल आने वाली पीढी को प्रेरणा देता रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत की स्मृति को संजोये रखने के लिए जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में पार्क का पुननिर्माण करने के साथ ही पंत जी की मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी। 
इस मौके पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व सभासद देवराज बिष्ट आदि ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता के तौर पर पं. पंत की भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा और सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनका योगदान हमारे देश व समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने किया। समारोह में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) जयेश बडोला, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी,  अधिशासी भियंता जल निगम मधुकांत कोटियाल, कोषाधिकारी बीपी जगूड़ी, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान, पूर्व सभासद गोविंद सिंह गुसांई, महावीर सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी भारत रत्न पं. पंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *