देहरादून: एसटीएफ (Uttarakhand Special Task Force) को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तराखंड STF ने हाल ही में हाथी दांत के साथ तस्करों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। अब एक वन्यजीव तस्कर को दबोचा है, जिसके पास से गुलदार की दो खालें बरामद हुई हैं। STF और चम्पावत वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की है। देवीधुरा फॉरेस्ट रेंज से वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अन्य लोगों के भी अपराध में शामिल होने की आशंका है। बरामद गुलदार की खालें 2 से 3 साल पुरानी बताई गई है।

STF की सात दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई 

 STF के SSP आयुष अग्रवाल ने शनिवार को देहरादून में आहूत प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते सात दिन के अन्दर दो अलग-अलग मामलों में चार वन्य जीव तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत एवं दो लेपर्ड की खालें बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि कि प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में STF और चम्पावत वन प्रभाग की टीम ने एक संयुक्त अभियान में शुक्रवार की शाम कनवाड बैंड देवीधुरा वन रेंज क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर आनंद गिरि (पुत्र महेश गिरी निवासी सूनकोट सेलाखेत थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल) को दो लेपर्ड की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था

गिरफ्तार तस्कर खालों को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकला था लेकिन STF के हत्थे चढ़ गया। गुलदार को किन जगह पर मारा, एसटीएफ यह पता करने की भी कोशिश कर रही है। ‘प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चन्द्र काण्डपाल बताया कि खालें 2-3 वर्ष पुरानी लग रही हैं। गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,42,49,50,51 में देवाधुरा रेंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था। STF  की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गोविन्द बिष्ट की विशेष भूमिका बताई गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • आनंद गिरि पुत्र महेश गिरी निवासी सूनकोट सेलाखेत थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल। उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

  • 02 लेपर्ड स्किन.

गिरफ्तार करने वाली टीम

उत्तराखण्ड STF

  • उ०नि० बृजभूषण गुरुरानी.
  • अ०उ०नि० प्रकाश भगत.
  • मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह विष्ट.
  • मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह.
  • आरक्षी दीपक भट्ट.

देवीधुरा वन प्रभाग टीम

  • कैलाश चंद्र गुणवंत वन क्षेत्राधिकारी देवीधूरा
  • किशोरी लाल वन बीट अधि.
  • गोविंद साहू-वन बीट अधि.
  • कुमारी रेनू विष्ट-वन बीट अधि.
  • कुमारी यामिनी पुनेठा-वन बीट अधि.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *