कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी के नेतृत्व में सोमवार को कोटद्वार जिले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की गरिमामई उपस्थिति में सभी बहनों ने खिचड़ी का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और भव्य रूप से आयोजित किया । जिसमें सभी बहनों ने मिलकर खिचड़ी बनाकर एक साथ प्रेम और सौहार्द के साथ भोज ग्रहण किया । जिलाध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी मातृशक्ति बहनों को एक साथ भोज करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । जिससे सभी बहनों ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित कर आने वाले 2024 में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है । कार्यक्रम में अनिता गौड़, मीनू डोबरियाल, सविता खंडूरी, रजनी बिष्ट, महेश्वरी बिष्ट, हिमानी बलूनी, निशा जुयाल, ऊषा थपलियाल आदि बहनें उपस्थित रही ।
