कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में भाजपा से जुड़े हुए विभिन्न संगठनों एवं सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन झंडीचौड़ से लेकर लालपानी सनेह तक पूरे क्षेत्र में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया, सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने मंडलों में जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और सबको साथ लेकर चलने की बात कही उन्होंने कहा कि आज के दिन को सभी कार्यकर्ताओं ने यादगार बना दिया इसके लिए सभी का धन्यवाद । अपने जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बोक्सा जनजाति के लोगों से संवाद स्थापित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से बात की।
युवा मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,किसान मोर्चा, पूर्व सैनिक संगठन, महिला मोर्चा एवम महिला मंगल दलों ने जिलाध्यक्ष के पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम लगाकर उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, जिला डाटा प्रभारी गजेंद्र सिंह रावत, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आर्य, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल रावत, अनीता गौड, रेखा सुंदरियाल, अनीता आर्य, लक्ष्मी रावत, यशोदा नेगी, नीरुबाला खंतवाल, शुभम रावत, विजय सिंह, सुदेश गुप्ता, दिनेश रावत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *