टिहरी : मंगलवार, दिनांक 01 जुलाई 2025 सायं, टिहरी गढ़वाल मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा विकासखण्ड जखनीधार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी आर.ओ. और ए.आर.ओ. को निर्देशित किया गया कि नामांकन सम्बन्धित किए जा रहे सभी कार्यों को नियमानुसार एवं त्रुटि रहित करवाएं। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पोलिंग बूथ रा. प्रा. वि. उठड़, बड़कोट एवं नन्दगांव का निरीक्षण किया गया, जिसमें आवश्यक व्यवस्था जैसे विद्युत, पानी व भोजन आदि की व्यवस्थाओं को ससमय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह, आरओ दीपक पाल, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *