देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सवाड तल्ला का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।  इस मौके पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

सोमवार को वार्षिकोत्सव का उद्घाटन नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने का बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है, तभी शिक्षा फलीभूत होती है। उन्होंने विद्यालय के क्रियाकलापों की सराहना की। स्कूल के प्रधानाचार्य दर्शन मेहरा ने अभिभावकों के सम्मुख स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि तीन बच्चों का  मुख्यमंत्री उदयमान  खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में चयन,  पांच बच्चों राज्य  स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।

इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत गढ़वाली, जौनसारी, कुमायूंनी लोक गीत और नृत्यों की प्रस्तुति ने सबका मनमोहा। इसके अलावा छात्रों ने पर्यावरण, स्वच्छता, जीवन बचाओ, अन्धविश्वास को लेकर नाटक, कविता पाठ, अंग्रेजी भाषण भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष सोबन खत्री, एसएमसी अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, ममंद अध्यक्ष  बसंन्ती देवी, युमंद अध्यक्ष  प्रमोद धपोला, गोविंद सिंह विहारी, चन्द्र सिंह, दरवान सिंह धपोला, सुमन मेहरा, हरपाल आर्य, पूष्पा देवी, खिलापा देवी, केदार सिंह, महिपाल मेहरा, देवी राम, यशपाल भंडारी, दलवीर सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *