खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रमानुसार शनिवार प्रातः खटीमा से नंदानगर चमोली के लिए हुए रवाना । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपेड लोहियाहेड में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,दर्जा मंत्री अनिल कपूर , शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम , पूर्व विधायक राजेश शुक्ला , पूर्व मेयर रामपाल सिंह , जिला महामंत्री रमेश चन्द्र जोशी, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट ,जीवन धामी ,किशन किन्ना, अमरजीत सिंह, रविन्द्र राणा, कुलपति जी बी पंत विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम कस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *