ज्वालापुर : कोतवाली परिसर में सीओ ज्वालापुर द्वारा ली गई मुस्लिम धर्म गुरुओं की गोष्ठी । धार्मिक सद्भाव बनाने के लिए हुई परिचर्चा, नशे पर लगाम लगाने के लिए भी हुआ मंथन । धर्म गुरुओं से अफवाहों को रोकने की अपील, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोतवाली ज्वालापुर परिसर पर आज  सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर की अध्यक्षता व कोतवाली ज्वालापुर के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में श्री राम मंदिर विग्रह स्थापना दिवस को लेकर कोतवाली क्षेत्र के समस्त मस्जिदों के इमाम व मुस्लिम धर्म गुरुओं की गोष्टी ली गई। उक्त गोष्ठी में समस्त धर्म गुरुओं व मस्जिदों के इमाम से उक्त दिनांक को शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु हिदायत की गई तथा नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव पर भी चर्चा की गई। गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *