कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की चार छात्राओं कु0 शिवानी, कु0 हिमानी देवरानी और कु0 इना का चयन नॉर्थ जोन स्तर पर हुआ है एवम कु0 पूजा का अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ है। छात्राएं आगामी 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी के रूप में प्रतिभाग करेंगे । विगत वर्ष भी महाविद्यालय के 16 छात्र एवं छात्राएं नॉर्थ जोन खेल चुके हैं । महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी हीरा सिंह का कहना है कि महाविद्यालय में खेलों का माहौल तैयार करने का श्रेय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार को जाता है जिनके प्रेरणा एवं सहयोग से छात्र-छात्राओं को हर संभव मदद एवं खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं । एक ही महाविद्यालय से चार छात्रों का चयन होने से वॉलीबॉल के खिलाड़ियों में बड़ा ही उत्साह है जो कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा है । प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार ने छात्रओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया । क्रीड़ा प्रभारी डॉ अजीत सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। क्रीड़ा अधिकारी एवं वॉलीबॉल टीम के मुख्य चयनकर्ता डॉ संदीप  किमोठी ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *