कर्णप्रयाग (चमोली)। कांग्रेस कमेटी की सोनला न्याय पंचायत की बुधवार को न्याय पंचायत अध्यक्ष विनोद सिंह रावत की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें न्याय पंचायत का पुनर्गठन व सैक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। विनोद सिंह रावत को एक बार पुनः न्याय पंचायत अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस दौरान भाजपा की नीतियों के विरोध में सरकार पुतला भी दहन किया गया।

बैठक में सोनला न्याय पंचायत  को पांच सेक्टर में बांटा गया है। लंगासू सेक्टर बिक्रम नेगी, सोनला सेक्टर से तेजवीर कण्डारी, कोट कण्डारा सेक्टर  से धर्मेन्द्र कठैत, सिंलगी सेक्टर से नीरज पंवार, थिरपाक सेक्टर से गोविन्द सिंह को सेक्टर और सेक्टर प्रभारियों बनाये गये। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन की मजबूती के अलावा बूथ स्तर पर चर्चा की गई। इस दौरान राजेन्द्र सिंह रावत, नन्दन सिंह सजवाण, सन्दीप लाल ने कग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक कग्रेस कमेठी अध्यक्ष सुभाष रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत,महिला ब्लाक अध्यक्ष अंशी देवी राजीव गांधी, पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, जिला आईटी अध्यक्ष मनोज रावत, थराली विधानसभा प्रभारी हरीश चैहान, दिनेश रावत, बिक्रम नेगी, सुमन सजवाण, आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *