कोटद्वार। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल शुक्रवार को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा पहुंचे। वहां उन्होंने रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार का संकट बना हुआ है और मजबूरीवश युवाओं को पहाड़ से पलायन करना पड़ रहा है। कहा कि जब-जब पहाड़ पर विपदा आई है, तब-तब भाजपा की सरकार ने जनता का साथ नहीं दिया। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा ने जनता के विकास के लिए कई दावे तो किए, लेकिन वो दावे धरातल पर नहीं उतर पाए। पिछले दस वर्षों से गढ़वाल सांसद पहाड़ की समस्याओं पर संसद में मौन साधे हैं और जिस व्यक्ति को अब प्रत्याशी बनाया गया है, जनता ने उन्हें आज देखा ही नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, प्रदेश सचिव पूनम कैंत्युरा, ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्युरा, रंजना रावत, प्रवेश रावत, सरिता नेगी, विमलेश देवी, अमितराज सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *