कोटद्वार । अखिल भारतीय कांग्रेस एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश एवं प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किए जाने और संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करते हुए वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम अकारण काटे जाने के विरोध में मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान प्रारम्भ किया, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।
मालवीय उद्यान स्थित कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान का आरंभ करते हुए जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल एवं कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेशों में भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी पार्टियों के वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से व्यापक स्तर पर काटे जा रहे हैं। इस क्रम में कोटद्वार निकाय चुनावों में लगभग 10 हजार नाम काटे गए हैं, जिसमें अकेले शिबूनगर वार्ड-23 में लगभग 700 वोटर के नाम काटे गए हैं। अन्य स्थानों व प्रदेशों से भी वोटर लिस्ट से नाम काटने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। कहा कि भाजपा की इस अलोकतांत्रिक हरकत के खिलाफ पार्टी व्यापक रूप से आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी, गोपाल सिंह गुसाईं गुसाईं, जावेद हुसैन, महाबीर सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह चौहान, कृपाल सिंह नेगी, कैलाश सिंह, मनबर सिंह रावत, गिरिराज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कमल बिष्ट, प्रेम चन्द्र, प्रकाश चंद्र, रणबीर सिंह, जयदेव भट्ट, विनोद नेगी और इंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *