कोटद्वार । पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भारतीय इतिहास में पेशावर कांड के महानायक के रूप में जाने जाते हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेजी हुकूमत से भारत की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने के फरमान को दरकिनार कर दिया था, जिसके बाद से उन्हें पेशावर कांड का महानायक कहा जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *