कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा सौहार्द पूर्ण वातावरण को साम्प्रदायिक रंग देने विषय को लेकर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया । ज्ञापन में बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत खूनीबड में मोटाढांग निवासी पूर्व पार्षद सौरभ नौटियाल ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर हसीना बेगम को जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी तहरीर कोटद्वार थाने में दे दी गई है । बताया कि उक्त महिला के पति देश की सेवा बॉर्डर पर कर रहे हैं ।
बताया कि हसीना बेगम अपनी जमींन पर मकान बना रही थी जबकि कुछ लोगों द्वारा उसे मस्जिद का रूप दिया जा रहा है । उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से महिला को सुरक्षा प्रदान करने व पूर्व पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है । ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद डबराल, महिला कांग्रेसी जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, रंजना रावत, पूर्व प्रदेश सचिव बलवीर सिंह रावत, जसवीर राणा, गोपाल सिंह गुसाईं, दलीप सिंह रावत, शकेशवर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह नेगी, गबर सिंह रावत, हसीना बेगम, प्रवेश रावत, महावीर सिंह नेगी, अमित राज सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *