कोटद्वार  । जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आजाद हिंद फौज के नायक, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के संघर्ष में सुभाष चन्द्र बोस के क्रांतिकारी विचारों और तदनुरूप संघर्ष से आजादी के संघर्ष में नई ऊर्जा का सृजन हुआ। इंडियन नेशनल आर्मी, आजाद हिंद फौज का योगदान आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है। इस अवसर पर बरिष्ट उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं पूर्व अध्यक्ष दुग्ध बि.समिति, अमित राज सिंह पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, अनिल चौधरी जिला सचिव, राजा आर्य आईटी सेल प्रभारी, मो0 जावेद, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, विनोद नेगी जिला महामंत्री, सुनील कुमार, मनोज रावत विजय नेगी जिला सचिव आदि सम्मलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *