कोटद्वार । जिला कांग्रेस कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उत्तराखंड की वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए तहसील चौक में सरकार का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखण्ड राज्य महिला अपराधों में पहले पायदान पर पहुंच गया है। आज अंकिता भंडारी से लेकर, हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चम्पावत में नाबालिक से बलात्कार, मंगलौर हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, देहरादून में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बहदराबाद हरिद्वार में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आईएसबीटी देहरादून में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, रुद्रपुर में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या आदि घटनाओं से देवभूमि कलंकित हुई है, परंतु उत्तराखंड की भाजपा सरकार घटनाओं को रोकने के बजाय संरक्षक बनी हुई है।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बेलगाम कानून व्यवस्था एवं महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार को आवश्यक निर्देश दे अन्यथा कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर निर्णायक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पुतला दहन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, रंजना रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, सतेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मपाल सिंह बिष्ट, प्रवेश रावत, कृपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, गबर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, जावेद, श्रीधर प्रसाद बेदपाल, विनोद नेगी आदि कांग्रेसी समल्लित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *