कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा सरकार के इशारे पर रूद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा पर विगत 24 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही न किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने वरिष्ट उपाध्यक्ष कोटद्वार कांग्रेस बलबीर सिंह रावत की अगुवाई में मालवीय उद्यान से प्रदर्शन करते हुए तहसील चौक में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी हमलवारों को सरकारी संरक्षण होने के कारण गिरफ्तारी नही की जा रही है। आज यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था दुरस्त करने में नाकाम साबित हो रही है वहीं विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। पुतला दहन करने में सतेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह गुसाईं, रमेश चन्द्र खंतवाल, दलीप सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, गुड्डू सिंह चौहान, मोहनलाल प्रजापति, धर्मपाल सिंह बिष्ट, मानशेर सैनी, प्रदीप सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, अमित राज सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, राजा आर्य, विनोद नेगी, विनोद बिष्ट, प्रवीण नेगी, विनोद नेगी, धर्मेंद्र सिंह आदि सम्मलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *