नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही लोगों को 10 किलो राशन मुफ्त दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीब परिवारों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। हमारी सरकार आपको 5 नहीं 10 किलो राशन हर महीने मुफ्त देगी। राहुल का कहना है कि यूपीए सरकार के दौरान हमने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’ के ज़रिए भोजन के अधिकार को कानूनी दर्जा दिया था। 10 किलो अनाज इसी कड़ी में अगला कदम होगा। 10 किलो राशन और 8500 रुपये महीने से शिक्षा और स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस की मानें तो इससे करोड़ों परिवार गरीबी से बाहर निकल कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 20-25 अरबपति बनाए और ‘अडानियों’ की सरकार चलाई। हम करोड़ों लखपति बनाएंगे और ‘हिंदुस्तानियों’ की सरकार चलाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *