कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के द्वारा देश भर में संचालित हो रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बद्रीनाथ मार्ग स्थित ऑडोटोरियम भवन में सफाई कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सफाई कर्मचारियों व उनके परिजनो के द्वारा बढ़ चढकर प्रतिभाग किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के द्वारा नृत्य, संगीत शायरी, आदि के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को नगर आयुक्त वैभव गुप्ता द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही सर्वाधिक यूजर फीस एकत्रित करने वाले वाहन चालकों व नगर क्षेत्र के 03 सबसे स्वच्छ वार्डों के कर्मचारियों व हवलदारों को भी उनकी सेवा के लिए पुरूष्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *