जयहरीखाल : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल की स्नातकोत्तर कक्षाओं के वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2025 के कल घोषित परिणाम में सफलता प्राप्त की है। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व छात्र अमन कोटनाला ने दूसरी बार और पूर्व से उच्च अंकों के साथ नेट उत्तीर्ण किया है। पूर्व छात्रा सिमरन बानो ने इतिहास विषय में नेट क्वालीफाई किया है। हिंदी विभाग की छात्रा तनीषा रावत के द्वारा एम.ए. के तृतीय सेमेस्टर के दौरान ही नेट की अखिल भारतीय परीक्षा में चयनित होकर महाविद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया गया है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर लवनी रानी राजवंशी ने इन विद्यार्थियों उनके माता-पिता और महाविद्यालय की फैकल्टी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की इन सफलताओं में उनके निरंतर परिश्रम और लगन का योगदान है। इस से उनके उज्जवल भविष्य के द्वार खुलेंगे साथ ही दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों से आये इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। महाविद्यालय के द्वारा नेट व अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाता है। महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है व नये विद्यार्थियों को भी इन सफलताओं से इस महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *