कोटद्वार।  जिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहन पर हुए हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है समय-समय पर उत्तराखंड के वीरों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। कहा कि आतंकियों की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शहीदों के परिवारों के साथ हैं। मौके पर दिवंगत आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *