कोटद्वार : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव कांडी में उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकासखंड यमकेस्वर के गांव कांडी में जन्मे स्व0 नेगी ने तत्कालीन उत्तर प्रदेश के दौरान पर्वतीय अंचलो के विकास में अविस्मरणीय योगदान प्रदान किया, साथ ही उत्तराखण्ड प्रदेश के अंदर जिन भी सार्वजनिक प्रतिष्ठानो से जनता लाभान्वित हो रही है, उन प्रतिष्ठानों को स्थापित करने में स्व. नेगी का बहुमूल्य योगदान रहा है। वक्ताओ ने यह भी कहा कि उनका उत्तराखण्ड हमारा जुनून नारा उत्तराखंड राज्य निर्माण में मील का पत्थर साबित हुआ। इस अवसर पर कृष्णा नेगी पूर्व प्रमुख यमकेश्वर, धीर सिंह नेगी पूर्व प्रधान, अनुज नेगी पूर्व प्रधान कांडी, सुरमान सिंह नेगी पूर्व प्रधान, सुमन सिंह नेगी पूर्व बीडीसी, युद्धबीर सिंह, विनोद कुमार, राजेन्द्र सिंह, राम सहाय सिंह, सुभाष नेगी, देवेंद्र बडोला, गुड्डू सिंह, कल्याण सिंह, गोपाल सिंह आदि ग्रामीण सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *