बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागेश्वर में “विंग्स ऑफ वर्ड्स” नामक विशेष योजना की की शुरुआत की गई। यह पहल “बेटी बचाओ, बेटियां पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जिले की बालिकाओं को संवाद कौशल में दक्ष बनाना है। इस अभियान के तहत, विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं हेतु तीन माह का निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स प्रारंभ किया गया है, जो उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक दक्षताओं को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अभियान के प्रथम दिन ही 85 बालिकाओं ने भागीदारी कर अपनी सीखने की उत्सुकता और परिवर्तन की इच्छा को दर्शाया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू लता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी विनीत कुमार, प्रधानाचार्या शोभा टम्टा एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रयासों और सक्रिय कार्यान्वयन से “विंग्स ऑफ वर्ड्स” जैसी अभिनव योजना जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *