उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता मंगलवार को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता,गति एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को शत-प्रतिशत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फाइलों का संचालन पूर्ण रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए।

जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली का उद्देश्य कर्मचारियों की उपस्थिति में सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। और इसके सफल क्रियान्वयन में आ रही किसी भी तकनीकी और व्यवहारिक बाधा को दूर करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों की नियमित उपस्थिति दर्ज होनी चाहिए तथा अनुशासन बनाये रखने के लिए इस प्रणाली को गंभीरता से अपनाया जाए। जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि विभागों द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अधिकारियों को पेपर लेस की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह,मुख्य कोषाधिकारी सीवेन्द्र कुमार,मुख्य शिक्षाधिकारी अमित कोटियाल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि अनिल कुमार पाल,जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी,ईई मनोज गुसाईं,एआरटीओ रत्नाकर सिंह, ईई लोनिवि रजनीश कुमार,खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी,ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *