चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे के क्षतिग्रस्त भनेर पानी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचआईडीसीएल की ओर से किए जा रहे हाईवे सुधारीकरण कार्य की जानकारी लेते हुए। उप जिलाधिकारी और निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र हाईवे को सुचारू करने की बात कही।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे के भनेरपानी जोन में लगतार यातयात सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाईवे के दोनों ओर से मशीनों से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पहाड़ी से हाईवे पर आए बोल्डर के निस्तारण के लिए एनएचआईडीसीएल को कंट्रोल ब्लॉस्ट की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं हाईवे को पैदल आवाजाही के खोला गया है। जिससे पुलिस जवानों की निगरानी में पैदल आवाजाही करने वालों को भेजा जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों से तीर्थयात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। तहसील प्रशासन के अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के आवास, भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारों और धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था की गई है। साथ ही कुछ तीर्थयात्री होटलों में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाईवे को शुक्रवार देर रात्रि तक सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार दीप्ति शिखा, एनएचआईडीसीएल के अंकित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *