बागेश्वर : जिलाधिकारी अनुराधा पाल के प्रयासों से महिला चेतना उपवन में आंचल कैफे प्रारंभ हो गया है। कैफे का शुभारंभ शनिवार पूर्वाहन जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास व जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि उनका प्रयास है कि स्थानीय युवाओं की आय में वृद्धि हो तथा जनता को इसका लाभ मिले।

जिलाधिकारी कार्यालय मार्ग में स्थापित महिला चेतना उपवन की स्थापना की गई है। जिसे महिलाओं की आय से जोड़ने व जनता को इसका लाभ देने के लिए जिलाधिकारी ने इस स्थान पर पीपीपी मोड में आंचल कैफे खोलने का निर्णय लिया था। जिसका आज शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष बसंती देव व विधायक पार्वती दास ने कहा कि इस तरह के केंद्र खोलने से स्थानीय युवाओं की आर्थिक आय में वृद्धि होगी।

सहायक निदेशक दुग्ध अनुराग मिश्रा ने बताया कि कैफे को पीपीपी मोड में चलाया जा रहा है। तथा यहां पर जनता को उचित कीमत में कॉफी, दूध, पनीर आदि उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्थान पर लोग पारिवारिक पार्टी व विभिन्न उत्सव आयोजित करा सकते है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, सुनीता टम्टा, गौरव दास आदि उपस्थित थे।

 
 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *