नैनीडांडा : दिग्गज भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मैदान में – त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी सरगर्मी ने पहाड़ में समय से पहले आये मानसून के साथ-साथ गर्मी और भी बढ़ा दी है अब कई दिग्गज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अखाड़े में अपना भाग्य आजमाने का मन बना चुके हैं जिससे चुनाव का माहौल तैयार होने लगा है पौड़ी में हमारे संवाददाता से वार्ता के दौरान जिला योजना समिति के नामित सदस्य कुलदीप रावत ने भी चुनाव में हिस्सा लेने की बात कही गौरतलब है कि कुलदीप रावत पौड़ी जनपद के विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत उटिंडा सीट से ताल्लुक रखते हैं वे लम्बे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक रुप से सक्रिय भी हैं।

उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के नैनी डांडा ब्लाक युवा अध्यक्ष से की वे पार्टी में ब्लाक उपाध्यक्ष व पौड़ी जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तथा 2009 से 2014 तक जिला सांसद प्रतिनिधि भी रहे,बहुगुणा सरकार में कुलदीप रावत गढ़वाल मंडल विकास निगम के निर्देशक भी रहे, साथ ही समय-समय पर कांग्रेस के विभिन्न प्रकल्पों में सक्रिय पदाधिकारी भी नियुक्त हुए 2014 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कुलदीप रावत भाजपा में शामिल हो गए भाजपा में शामिल होने के बाद वे लगातार पार्टी के जनपद एवं प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक क्रियाकलापों में सक्रिय हैं पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व की भाजपा सरकार ने उनकी सक्रियता को देखते हुए बतौर सदस्य जिला योजना समिति पौड़ी गढ़वाल में नामित किया उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से उनके खास सम्बन्ध भी रहे हैं इसलिए ही उनको उनके चुनावी क्षेत्र तथा कार्यक्रमों में सक्रिय रुप से देखा जाता है। कुलदीप रावत ने हमारे संवाददाता को बताया कि निश्चित रूप से सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए वे इसका इंतजार भी करते हैं सक्रिय कार्यकर्ता ही सदन में पहुंचकर क्षेत्र की आवाज बनते हैं तथा जनसमस्याओं के समाधान का कुशल प्रयास भी करते हैं ।

हमारे संवाददाता द्वारा उनको कुछ प्रश्न किए गए।

प्रश्न – क्या आप जिला पंचायत का चुनाव लडेगें ?

जबाब – जी नहीं, क्योंकि मैं वर्तमान में जिला योजना समिति का नामित सदस्य हूं और वहां क्षेत्र के हितों के लिए प्रयास करता रहता हूं मैंने कई योजनाएं नैनीडांडा के लिए प्रस्तावित कराई हैं यदि सब ठीक रहा है तो मैं नैनीडांडा ब्लाक की उटिंडा सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य का मन बना रहे हूं ।

प्रश्न – क्या आप क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं?

जबाब – जी, निश्चित रूप से मैं अपनी और से पूरी तरह सक्रिय रहने का प्रयास करता हूं मेरा पैतृक गांव रिंगल्टा तल्ला है जहां पर मेरे सभी परिजन रहते हैं मैं लगातार वहां जाता रहता हूं बल्कि रिंगल्टा मल्ला, डडवाडी, मुरगढा, भिरणापाणी, उटिंडा, कफलटंडा, में भी व्यक्तिगत रूप से परिवारों को जानता हूं जिनसे मेरे रिश्ते बेहद खास हैं दूरभाष से भी सभी से सम्पर्क में हूं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *