गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा चमोली की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर 20 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों से नवाजा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिले की कार्यकारिणी का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। इसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र हटवाल, लक्ष्मण फरकिया, सुशीला बिष्ट, अनूप नेगी, आशा डिमरी व सुभाष चमोली शामिल है। जिला महामंत्री पद पर अरूण मैठाणी व विनोद कनवासी, जिला मंत्री वीरेंद्र टम्टा, हीरा सिंह बिष्ट, प्रवेश डिमरी, कविता नेगी, रंजना रावत, राकेश मैंदोली को नियुक्त किया गया है। विक्रम बर्त्वाल को कोषाध्यक्ष, भुवनेश जोशी को जिला कार्यालय मंत्री, गजेंद्र असवाल को जिला सह कार्यालय मंत्री, जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी, जिला आईटी संयोजक मंजू परिहार तथा जिला सोशल मीडिया संयोजक हेमंत सेमवाल को बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *