गोपेश्वर (चमोली)। हेमकुंड साहिब तथा घांघरिया में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री 99.41 लाख रूपये की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिले के अल्प संख्यक बाहुल्य क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत  सीएम धामी ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 99.41 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इससे यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा का विकास किया जाएगा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते जिला प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर यात्री सुविधाओं के विकास के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए सीएम की ओर से यात्रा सुविधाओं के विकास के लिए 99.41 लाख की धनराशि को हरी झंडी दी गई है। डीएम तिवारी ने  कहा कि स्वीकृत धनराशि से श्री हेमकुंड साहिब, घांघरिया पड़ाव पर तीर्थयात्रियों की आवसीय सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण जल्द करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *