कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में आज किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलपति प्रो० पी० एस० राणा द्वारा चौ. चरण सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पितकर भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रो० राणा ने इस अवसर पर बोलते हुए सर्वप्रथम उन्हें याद किया व उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह किसानों के मसीहा थे। व प्रशासक होते हुए भी किसानों के हित की बात करते थे किसान कहलाने में गौरव अनुभव करते थे जोकि उन लोगों के लिए प्रेरणाप्रद है जो किसान होते हुए भी किसानों की परेशानियों को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। देश के विकास में किसान का अतुलनीय योगदान है जिसे हम भुला नहीं सकते। कार्यक्रम समन्वयक हर्षित शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में डा सरवानन, अरुण कुमार, डा. अभिशेक शर्मा, शिवानी, श्वेता, शशि, राहुल, विकास, शैलेश, कमल, हिमांशु, रोहित, मिलन, सुमन, पिंकी, रक्षंदा, साक्षी, कुसुम सभी शिक्षक, कर्मचारी व छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह , डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने सभी शिक्षकों, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को किसान दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *