ऋषिकेश : IDPL पुलिस चौकी कैंपस में अचानक आग लगने से हड़कम मच गया। चौकी परिसर में खड़े पुराने वाहनों में आग लग गयी। आग लगने से की वाहन जल गए। वाहनों को ले लिया। फायर ब्रिगेड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को आग लगने की सूचना दी।

 IDPL पुलिस चौकी कैंपस में विभिन्न दुर्घटनाओं और अपराधों में प्रयुक्त वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा किया जाता है और इन्हीं वाहनों में आग लग गई। वाहनों की संख्या काफी अधिक है। बता दें कि शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे कैंपस में खड़े वाहनों में आग लगी थी। हालांकि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक आग के कारण पांच से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए हैं। चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने के मुताबिक कैंपस में पुराने वाहनों को खड़ा किया गया था जिनमें अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि पांच पुरानी कारें आग सके कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाला है। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *