कोटद्वार । नगर उद्योग व्यापार मंडल के शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गये हैं। जिसमें दोपहर तक अध्यक्ष समेत तीन पदों पर पांच प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा है। अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान प्रत्याशी भंजू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन कराया है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से आगामी 26 मई को मतदान के दिन अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग के कार्यालय में दोपहर तक तीन पदों पर पांच प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन कराया है। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रवीण भाटिया ने अपना नामांकन कराया है। इसके अलावा महामंत्री पद पर नवीन गोयल विक्की और मनोज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता और सुबोध कर्णवाल ने अपना नामांकन कराया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *