• “प्रतापनगर राजमहल में सजी सांस्कृतिक संध्या”
  • “टिहरी झील महोत्सव में छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ, लोकगायक धनराज शौर्य ने बांधा समा”
  • “टिहरी झील महोत्सव–2026: प्रतापनगर राजमहल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन”

टिहरी : टिहरी झील महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतापनगर राजमहल में कल देर सांय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल गीत, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा नाटक जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात लोकगायक धनराज शौर्य एवं उनकी टीम द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसका स्थानीय दर्शकों ने जमकर आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एस्ट्रॉनॉमी (खगोल विज्ञान) गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दूरबीन की सहायता से स्क्रीन पर अनेक खगोलीय पिंडों को दिखाया गया तथा उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस गतिविधि में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय जनता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, प्रमुख क्षेत्र पंचायत प्रतापनगर मनीषा पंवार, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रकाश रमोला, नगर पंचायत अध्यक्ष लम्बगांव रोशन रागड़, जिला पंचायत सदस्य विजय देवी, लक्ष्मी देवी सहित क्षेत्र के प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण व विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *